फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ई-लाटरी कल

Fri, 23 Jan 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 24 जनवरी को ई-लाटरी के जरिये किसानों का चयन किया जाएगा। विकास भवन के सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में गठित समिति डीएलसी के सदस्यों की ओर से ई-लाटरी की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण की प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेज्ड्यू एवं सब मिशन आन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन अनुदान के तहत 10000 रुपये से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्र की तृतीय बुकिंग आठ जनवरी से 21 जनवरी तक विभागीय पोर्टल पर की गई है। उप कृषि निदेशक ने किसानों से समय से उपस्थित होने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें