फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 हजार 831 बच्चों का होगा टीकाकरण

विज्ञापन
37 हजार 831 बच्चों का होगा टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीएचसी खलीलाबाद से सोमवार को विशेष जेई टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ। सीएमओ डॉ हरिगोविंद सिंह ने बच्चों को टीकाकरण करवाकर अभियान को हरी झंडी दिखाई। यह अभियान आठ मार्च तक चलेगा 
सीएमओ डॉ. हरिगोविंद सिंह ने बताया कि विशेष जेई टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ है। यह अभियान आठ मार्च तक चलेगा। इसमें समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. एस रहमान बताया कि जेई वैक्सीन से छूटे हुए बच्चे को एक वर्ष से 15 वर्ष तक के बच्चों को टीकाकरण किया जाना है। अभियान में 37 हजार 831 बच्चों का लक्ष्य बनाया गया है। 200 स्वास्थ्यकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। इसकी निगरानी के लिए 67 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। आठ मार्च तक राजकीय अवकाश एवं रविवार को छोड़कर प्रत्येक दिवस टीकाकरण किया जाना है।  जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी पर पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें