संतकबीरनगर। हज यात्रियों को वैक्सीन लगाने की तिथि घोषित हो गई है। सीएमओ डॉ. अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश से विदेश जाने वाले हज यात्रियों को मेनिन्जोकोकल मेनिजाइटिस एवं ओरल पोलियों वैक्सीन का टीकाकरण 15 मई को होगा।
दारूल उलूम अहले सुन्नत मिस्बाहुल उलूम विधियानी खलीलाबाद टीकाकरण कराया जाना है। इसके लिए चिकित्सकों की टीम नामित कर दी गई है। हज यात्री 10 बजे से चार बजे तक टीकाकरण करा सकते हैं।