जिलाअस्पताल में कोविड का टीका लगवाते लाभार्थी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : KHALILABAD
4,079 लोगों को लगाई गई कोरोनारोधी वैक्सीन
- जिला अस्पताल समेत 12 जगहों पर हुआ टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में 12 स्वास्थ्य इकाइयों पर बृहस्पतिवार को 4079 लोगों को कोरोनारोधी की वैक्सीन लगाई गई। जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। कुल 5,500 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
टीकाकरण के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि कुल 5,500 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिसके सापेक्ष 4,079 लोगों का टीकाकरण हुआ। जिसमें जिला अस्पताल की एमसीएच विंग में 220 के सापेक्ष 312, सीएचसी नाथनगर में 600 के सापेक्ष 823, सीएचसी सांथा में 500 के सापेक्ष 243, पीएचसी बघौली में 660 के सापेक्ष 309, पीएचसी पौली में 600 के सापेक्ष 347, पीएचसी बेलहर कलां में 450 के सापेक्ष 371, सीएचसी खलीलाबाद में 450 के सापेक्ष 290, सीएचसी सेमरियावां में 800 के सापेक्ष 539, सीएचसी मेंहदावल में 600 के सोपक्ष 510, उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 50 के सापेक्ष 20, सीएचसी हैंसर में 520 के सापेक्ष 298 और उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम में 50 के सापेक्ष 17 लोगों ने टीके लगवाए। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद कर्मियों को आधे घंटे तक आराम कराया गया।