फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ स्वास्थ्य इकाइयों छूटे कोरोना योद्धाओं को लगी वैक्सीन

विज्ञापन
जिलाअस्पताल के कोविडं सेंटर पर टीका लगवाने के लिए काउंटर पर लगी भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
आठ स्वास्थ्य इकाइयों छूटे कोरोना योद्धाओं को लगी वैक्सीन
विज्ञापन

- एमसीएच विंग में सबसे अधिक 241 का हुआ टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में छह स्वास्थ्य इकाइयों पर सोमवार को छूटे हुए पुलिसकर्मियों, राजस्वकर्मियों और सफाईकर्मियों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान कुल 572 ने टीका लगवाया। जनपद में टीकाकरण का कुल लक्ष्य 1106 था। सबसे ज्यादा 241 का टीकाकरण जिला अस्पताल में एमसीएच विंग में हुआ।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत सोमवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। इस दौरान छूटे हुए पुलिसकर्मी, राजस्वकर्मियों और सफाईकर्मियों को टीका लगाया जाना था। इसमें से 572 ने ही टीकाकरण कराया। सीएचसी खलीलाबाद में 300 के सापेक्ष 74, पीएचसी बघौली में 150 के सापेक्ष 29, सीएचसी नाथनगर में 58 के सापेक्ष 46, सीएचसी मेंहदावल में 91 के सापेक्ष 37, सीएचसी सांथा में 29 के सापेक्ष 14, सीएचसी सेमरियावां में 28 के सापेक्ष 10, सीएचसी हैंसर में 150 के सापेक्ष 121, एमसीएच विंग में 300 के सापेक्ष 241 का वैक्सीनेशन किया गया। कुल 51.72 प्रतिशत वैक्सीनेशन हुआ। उन्होंने बताया कि जो लोग अभी भी टीकाकरण से छूट गए हैं वह अपना नाम वैक्सीन सूची में जरूर दर्ज करवा लें। जिससे आने वाले तिथि में टीकाकरण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें