फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए शुरू हुआ टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर बृहस्पतिवार को किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के उद्देश्य से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। इसका शुभारंभ ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि बसंत तिवारी ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम है। एचपीवी वैक्सीन के माध्यम से किशोरियों को समय रहते गंभीर बीमारी से बचाया जा सकेगा। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. आई़डी गौरव ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन काफी महंगी होती है, लेकिन अब इसे सरकारी अस्पताल में निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। यह टीका 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की किशोरियों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान बीपीएम दुर्गेश त्रिपाठी, एचईओ विनोद कुमार जायसवाल, आईओ श्यामार राव, डीओ धु्रव सिंह, अतीक अहमद सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें