मेंहदावल। उत्तर प्रदेश राज्य जल जीवन मिशन के तहत खंड विकास कार्यालय से जागरूकता रैली को खंड विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान लोगों को जागरूक किया गया।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बसंत तिवारी तथा खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार मौर्या ने जल जीवन मिशन के तहत निकलने वाली जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बसंत तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2019 को जल जीवन मिशन योजना की शुरुआत किया था। योजना के माध्यम से गांव को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई थी। इस योजना में राज्य सरकार का भी सहयोग था। वर्तमान समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के प्रत्येक गांव के अंतिम घर तक पेयजल की योजना पहुंचाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
जल जीवन मिशन के तहत निकलने वाली जागरूकता रैली से पेयजल हर परिवार को उपलब्ध कराने की दिशा में जन जागरूकता अभियान चला रहा है। इस दौरान एडीओ पंचायत राजेश पांडेय, ग्राम पंचायत अधिकारी शैलेंद्र यादव, अभय सिंह, गिरजेश पांडेय, दीप श्रीवास्तव, नेहा सिंह, मोहम्मद लतीफ आदि मौजूद रहे।