फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खत्म हुआ इंतजार, सीएचसी को मिली 24 घंटे बिजली

Wed, 28 Jun 2023 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खलीलाबाद सीएचसी में बिजली को लेकर स्वतंत्र फीडर का लगा ट्रांसफार्मर।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद को 24 घंटे बिजली आपूर्ति का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। परिसर में स्थापित स्वतंत्र फीडर की खराबी दूर करने के साथ ही इस फीडर अस्पताल को बिजली सप्लाई चालू कर दी गई है। इससे मरीजों व तीमारदारों के साथ ही परिसर में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और उनके परिवारों की बिजली की समस्या दूर हो गई है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद परिसर को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए करीब दो करोड़ की लागत से चार साल पहले स्वतंत्र फीडर स्थापित किया गया था। बिजली कर्मियों ने तेजी से काम कराते हुए स्वतंत्र फीडर स्थापित भी कर दिया, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते इस फीडर से बिजली की सप्लाई शुरू नहीं हो पाई। इसके बाद कई बार बिजली कर्मियों ने खराबी दूर करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली पाई।
इस मुद्दे को अमर उजाला ने 15 नवंबर के अंक में सपना हुआ साकार, फिर भी बेकार शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसका असर हुआ और बिजली निगम ने इसकी सुधि ली और तकनीकी खराबी दूर करने के लिए टीम पहुंची। इसके बाद भी जब खराबी दूर नहीं हुई तो बिजली कर्मी स्वतंत्र फीडर के ट्रांसफार्मर को उठा गए। करीब एक पखवाड़े तक यह स्थिति बनी रही। बाद में बिजली कर्मियों ने ट्रांसफार्मर लगाया। अब इसकी खराबी दूर हो गई है और स्वतंत्र फीडर को चालू कर दिया गया है। इससे अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों और तीमारदारों को इस उमस भरी गर्मी में राहत मिली है। इससे पहले बिजली कटने के साथ ही आपूर्ति बाधित हो जाती थी, इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। इसके साथ ही परिसर में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और उनके परिवारों को बिजली के संकट से निजात मिल गई गई।
विज्ञापन

अस्पताल में आए मरीज राम अवतार, गीता देवी आदि ने बताया कि अब भरपूर बिजली मिल रही है, जिससे काफी राहत मिली है। इस संबंध में अवर अभियंता अमित सिंह ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगे स्वतंत्र फीडर की खराबी दूर कर इसे चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें