फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टीबी जांच की सुविधा से लैस

विज्ञापन
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीवी जांच के लिए लगी मशीन-संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मगहर। नगर क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मगहर में टीबी (क्षय रोग) की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे टीबी की आशंका वाले मरीजों को जांच के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की जांच के साथ ही आवश्यक उपचार और दवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।
चिकित्साधिकारी डाॅक्टर अबु सूफियान खान ने बताया कि अब तक क्षेत्र में 65 टीबी मरीजों को चिह्नित किया जा चुका है। चिह्नित मरीजों का उपचार स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में किया जा रहा है। मरीजों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार निशुल्क टीबी की दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि बीमारी का समय से उपचार शुरू हो सके और संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र पर टीबी की जांच की सुविधा शुरू होने से स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा लोगों को टीबी के लक्षणों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। लगातार खांसी, बुखार, रात में पसीना आना, वजन कम होना या अन्य संबंधित लक्षण दिखाई देने पर जांच कराने की सलाह दी जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने, चिकित्सकीय सलाह का पालन करने और उपचार का पूरा कोर्स करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। आगे बताया टीबी का समय पर पता चलने और पूरा उपचार लेने से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है। ऐसे में लक्षण दिखाई देने पर जांच में देरी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

लगातार 10 दिन से ऊपर बुखार खांसी होने पर या वजन कम होना, थकान कमजोरी महसूस होने पर आकर निशुल्क जांच अवश्य करा लें। एसटीएस बाबूराम चौधरी ने बताया कि निशुल्क, दवा, निक्ष्य पोषण योजना के तहत पोषण भत्ता के रूप में 1000 रुपये प्रतिमाह की दर से उनके खाते में 3000 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें