शुक्रवार को खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता चल रही थी। कबड्डी प्रतियोगिता सेमरियावां और मेंहदावल ब्लॉक के विद्यालयों के बीच हो रही थी।
इसमें मेंहदावल ब्लॉक को 18 अंक और सेमरियावां ब्लॉक को 22 अंक मिले। खेल शिक्षकों ने आरोप लगाया कि सेमरियावां ब्लॉक जीता हुआ है, लेकिन आयोजन समिति के लोग मेंहदावल ब्लॉक को जीताना चाह रहे हैं।
इसको लेकर हंगामा शुरू हो गया। बाद में वहा पर मौजूद अन्य शिक्षकों ने हस्तक्षेप किया उसके बाद जाकर लोग शांत हुए। खेल शिक्षक अनुदेशक सतीश का आरोप था कि बघौली, हैंसर और सांथा ब्लॉक के खिलाड़ी जब क्रीड़ा स्थल पर पहुंचे तो उन्हे बताया गया कि समय समाप्त हो चुकी है। उनके ब्लॉकों का खेल नहीं होगा। खेल शिक्षक ने बताया कि सिर्फ चहेते विद्यालयों को शामिल किया जा रहा है।
कई विद्यालयों को खेलने का मौका नहीं मिल रहा है। जिला व्यायाम शिक्षक व आयोजन समिति के सदस्य इंद्रेश पांडेय ने कहा कि क्रीड़ा चयन समिति जो निर्णय दे रही है उसे ही मान्य किया जा रहा है। खेल शिक्षकों का आरोप गलत है।
इंसेट
दौड़ में नसीमा और राहुल रहे विजेता
संतकबीरनगर। जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में चल रहे जनपद स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन 24 प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। इसमें बालक वर्ग जूनियर स्तर दो सौ मीटर की दौड़ में राहुल बेलहर प्रथम, कृष्ण कुमार कैथवलिया द्वितीय और मनीष कुमार तीसरे पर रहे।
चार सौ मीटर की दौड़ दीपचंद प्रथम, अली हुसेन द्वितीय विकास तीसरे पर रहे। छह सौ मीटर की दौड़ में राहुल प्रथम, अर्जुन द्वितीय सूरज तीसरे पर रहे। बालिका वर्ग जूनियर स्तर दो सौ मीटर की दौड़ में नसीमा प्रथम, चंदा द्वितीय और सरोज मौर्य तृतीय स्थान पर रही।
चार सौ मीटर की दौड़ में आशा प्रथम, निशा द्वितीय और अन्नू तीसरे पर रही। खो-खो प्रतियोगिता बालिका वर्ग में बेलहर कला प्रथम, मेंहदावल द्वितीय रहा। लोकगीत में बघौली प्रथम, पौली द्वितीय रहा। राष्ट्रीय एकांकी में खलीलाबाद प्रथम और बघौली दूसरे पर रहा।
इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक इंद्रेश पांडेय, अख्तर आलम, जीतेंद्र पांडेय, मीरा भारती, वंदना सिंह, अशोक गुप्त, राकेश कुमार, राजेश पांडेय, रामसरन यादव, रामगोपाल, रामानुज यादव, असरारूल हक, अमरेश मौर्य, हेमंत यादव आदि मौजूद रहे।