सांथा। ब्लाॅक सभागार में रविवार को सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी अखिलेश कुमार व सीताराम की देखरेख में चुनाव सुबह 10:00 बजे से शुरू होना था, लेकिन मतदान की प्रक्रिया नौ बजे से ही शुरू करा दी गई, जिससे कुछ देर के लिए हंगामा शुरू हो गया।
पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार आपत्ति जताते हुए दोनों अधिकारियों पर कार्रवाई करने की बात कहने लगे। आधे घंटे की मशक्कत तथा मान-मनौव्वल के बाद सहमति बनी तब तक आठ मत पड़ चुके थे, जिसे हटाकर पुनः मतदान शुरू करवाया गया।
इस दौरान 122 मत पड़े, जिसमें एक मत अवैध पाया गया। इसमें बृजेश कुमार को 51 मत मिले, जबकि राजेश कुमार कन्नौजिया को 70 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार राजेश कुमार कन्नौजिया 19 मतों से विजयी घोषित किए गए। संवाद