मेंहदावल। विकास खंड क्षेत्र के साड़े कला स्थित साधन सहकारी समिति पर बृहस्पतिवार को डीएपी खाद के वितरण के दौरान हंगामा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि सचिव को वितरण बीच में रोकना पड़ा। इससे लाइन में लगे दर्जनों किसान बिना खाद लिए ही लौट गए।
खाद लेने के लिए सुबह से ही समिति पर किसानों की भीड़ लगी थी। पुलिस की मौजूदगी में सचिव धर्मेंद्र सहानी पर्ची के आधार पर खाद बांट रहे थे। इसी बीच साड़े खुर्द गांव का एक युवक पहुंचा और खाद मांगने लगा, जिसे लोगों ने बाद में किसी तरह से हटवाया।
विज्ञापन
सचिव ने पूछा आपके नाम से खेत है, युवक ने कहा खेत नहीं है, फिर भी खाद चाहिए। बस इसी बात पर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद हंगामे में बदल गया। मौके पर तैनात बनकसिया चौकी के दो सिपाहियों ने बीच-बचाव कर समझाने की कोशिश की लेकिन युवक नहीं माना। उसने हंगामा करते हुए खाद देने की मांग की।
हंगामा बढ़ता देख सचिव ने वितरण बंद कर दिया। सचिव धर्मेंद्र सहानी का कहना है कि प्रशासन के निर्देश पर उन्हीं किसानों को खाद दी जा रही थी, जिनके नाम खेत है। एक व्यक्ति के विवाद के कारण बाकी किसान परेशान हुए। मौके पर मौजूद किसानों ने ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।क