मेंहदावल। बेसिक व शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में यू-डायस प्लस पोर्टल पर शैक्षिक सत्र 2025-26 के छात्र-छात्राओं के प्रमोशन कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। अभी तक मात्र 12 विद्यालयों पर ही यह शुरू हो सका है।
बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने बुधवार को प्रधानाध्यापकों को अभियान चलाते हुए अतिशीघ्र ही यू-डायस प्लस पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के प्रमोशन कार्य को अपडेट करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि बच्चों का प्रमोशन डाटा अभी तक पोर्टल पर अपडेट नहीं हो सका है। इससे विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के एक से दूसरी कक्षा में पहुंचने के बाद पोर्टल पर उनके डाटा को अगली कक्षा में अपडेट किया जाना है।
इसे लेकर विभाग से राज्य स्तर से ऑनलाइन बैठकों में दिशा निर्देश जारी कर डाटा अपडेट करने का निर्देश दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि ऐसे में इन बच्चों को शासन की संचालित योजनाओं से वंचित होना पड़ सकता है। सभी प्रधानाध्यापकों और विद्यालय प्रबंधन को शत-प्रतिशत बच्चों का यू-डायस प्लस पोर्टल पर बच्चों को कक्षोन्नति देते हुए डाटा फीड करने की चेतावनी दी गई है।