फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: यूपीसीडा को मिली औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की जिम्मेदारी

Sat, 06 Dec 2025 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़क-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद से छिन गई है। अब यहां साफ-सफाई से लेकर आधारभूत ढांचा के विकास की जिम्मेदारी यूपीसीडा को दी गई है। यूपी सीडा ने औद्योगिक क्षेत्र की बदहाली दूर करने के लिए चार करोड़ का नया प्रस्ताव भेजा है। इसमें औद्योगिक क्षेत्र को गंदगी मुक्त करने, पार्क और नाली व नालों के निर्माण का प्रस्ताव शामिल है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश इंडस्टि्रयल एसोसिशन की पहल पर औद्योगिक क्षेत्र की सूरत बदलने के प्रयास शुरू हो गए हैं। यहां की व्यवस्था की देखरेख यूपीसीडा के जिम्मे आ गई है। यूपीसीडा ने पहले चरण में औद्योगिक क्षेत्र में गंदगी दूर करने के लिए कदम उठाया है। डाेर-टू-डोर कूड़ा एकत्र कराने की व्यवस्था बनाई है। इससे औद्योगिक क्षेत्र में जगह-जगह गिरने वाले कूड़ा और कूड़े से उठने वाली दुर्गंध से राहत मिलने की उम्मीद है।
इसके साथ ही यूपी सीडा ने पूर्व में साढ़े चार करोड़ का प्रस्ताव सीडा मुख्यालय को भेजा था, जिसमें सात सड़कों के निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इसके साथ ही श्रमिक सेवा सेंटर का भी प्रस्ताव भेजा गया है, ताकि श्रमिकों की समस्याओं का निदान मौके पर ही हो सके। अब मूलभूत बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नया प्रस्ताव भेजा गया है। जिसमें नालियों व नालों का निर्माण, पार्क के सुंदरीकरण, सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस चौकी के आधुनिकीकरण सहित अन्य कार्य शामिल है। उम्मीद है कि जल्द ही प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी। इससे औद्योगिक क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी। इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में पथ प्रकाश व्यवस्था को भी बेहतर किया जा रहा है।
विज्ञापन

0
औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद बनेगा रोल माॅडल
औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद जनपद ही पूरे मंडल में रोल माॅडल बनेगा। औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने के लिए उत्तर प्रदेश इंडस्टि्रयल एसोसिएशन ने पहल की है। हाल ही में सड़क निर्माण के लिए करीब साढ़े चार करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। दो करोड़ से पथ प्रकाश व्यवस्था में सुधार के लिए कार्य हुए हैं और हाई फ्रिक्वेंसी कैमरे लगवाए गए हैं। नया प्रस्ताव भी भेजा गया है, इसकी स्वीकृति जल्द मिलने की उम्मीद है। बुनियादी ढांचा मजबूत होने से औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। -अरविंद पाठक, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश इंडस्टि्रयल एसोसिएशन
0
औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्व में सड़क निर्माण के लिए साढ़े चार करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है। करीब चार करोड़ का नया प्रस्ताव भी भेजा गया है। इससे नाली, नाले का निर्माण होगा और पार्क का सुंदरीकरण कराया जाएगा। साफ-सफाई के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। -अजय यादव, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपी सीडा

औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़क-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें