फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : अंकपत्र के लिए 15 दिन करना होगा इंतजार

Thu, 22 May 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रवेश के लिए मार्कशीट की जरूरत है, लेकिन अभी इसके लिए उन्हें 15 दिन और इंतजार करना पड़ेगा। जून के पहले सप्ताह में अंकपत्र आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

25 अप्रैल को यूपी बोर्ड का परिणाम घोषित किया गया था। परिणाम आने के बाद उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं ने अगली कक्षा में प्रवेश की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 50 हजार के करीब विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिले के कुछ डिग्री कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन के लिए अभ्यर्थी इंटरनेट से अंकपत्र निकाल रहे हैं। डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि अंकपत्र आने का इंतजार किया जा रहा है। उम्मीद है कि एक सप्ताह में अंक पत्र आ जाएगा।
000000000000
नही पड़ेगी लेमिनेशन की जरूरत, धूप और छांव में बदलेगा रंग

डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि इस बार यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को दिए जाने वाले अंकपत्र सह प्रमाणपत्र खास होंगे। मार्कशीट न फटेगी और न ही गलेगी। पत्र में लगे विशेष मोनोग्राम का रंग धूप में लाल हो जाएगा और छांव में इसका रंग बदल जाएगा। बताया कि मार्कशीट में फ्लोरोसेंट लोगों और नंबरिंग केवल यूवी लाइट में दिखेगी, ताकि असली व नकली में आसानी से फर्क किया जा सके। मार्कशीट ए-4 आकार की होगी। अंक पत्र पर एक विशेष प्रकार की स्याही का इस्तेमाल किया गया है। इससे चाय, कॉफी या कोई भी पेय पदार्थ गिरने वह खराब नहीं होगा। कपड़े से पोछते ही वह आसानी से साफ हो जाएगा। इस अंक पत्र पर लेमिनेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें