फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़े गए दो परीक्षार्थी

Fri, 24 Feb 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले के धर्मपुर पर्वत स्थित रमापति इंटर कॉलेज और फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज में दूसरे की जगह यूपी बोर्ड की परीक्षा दे रहे दो परीक्षार्थी पकड़े गए हैं। केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दूसरे की जगह परीक्षा देते जिले में अब तक कुल चार परीक्षार्थी पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन


धर्मपुर पर्वत स्थित रमापति इंटर कॉलेज में शुक्रवार की दोपहर दो बजे से इंटर की अंग्रेजी विषय की परीक्षा चल रही थी। जांच के दौरान कक्ष संख्या छह में संदेह के आधार पर एक परीक्षार्थी से कड़ाई से पूछताछ की गई। इसमें पता चला कि यह परीक्षार्थी दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा है। इसी तरह फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज तमकुहीराज में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे एक परीक्षार्थी को पकड़ा गया है। इसको गंभीरता से लेते हुए दोनों केंद्र व्यवस्थापकों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सेवरही एसओ संजय कुमार ने बताया कि दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे दो परीक्षार्थियों की सूचना मिली है। लेकिन परीक्षा केंद्र की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बोर्ड परीक्षा के दौरान फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज और रमापति इंटर कॉलेज में इंटर की अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान एक-एक परीक्षार्थी दूसरी जगह परीक्षा देते हुए पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रविंद्र सिंह, डीआईओएस, कुशीनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें