संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बोर्ड परीक्षा में विषय वार कक्ष निरीक्षकों की डयूटी लगाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश के बाद कक्ष निरीक्षकों का ब्योरा वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। हर कक्ष में तीन से चार कक्ष निरीक्षकाें की डयूटी निर्धारित किए जाने की योजना है।
डीआईओएस संदीप चौधरी ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा फरवरी में प्रस्तावित है। परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की डयूटी लगाई जानी है। इसके लिए विद्यालय वार रिकाॅर्ड मांगा गया है। उसे परिषद की वेबसाइट पर लोड किया जा रहा है। जल्द ही कक्ष निरीक्षकों की सूची जारी कर दी जाएगी। इसमें विषय से संबंधित कक्ष निरीक्षकों का अलग-अलग ब्योरा दर्ज किया जा रहा है।