फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा : 1616 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Mon, 03 Mar 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा सोमवार को 113 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित हुई। परीक्षा में 1616 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी केंद्राें पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। एक जगह पर केंद्र व्यवस्थापक भवनाथ पांडेय के निधन पर वरिष्ठ शिक्षक उमेश त्रिपाठी को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल संस्कृत विषय की परीक्षा थी जबकि इंटरमीडिएट जीव विज्ञान और गणित विषय की परीक्षा थी। द्वितीय पाली में हाईस्कूल संगीत वादन और इंटरमीडिएट चित्रकला की परीक्षा थी। इसमें कुल 55,388 परीक्षार्थी नामांकित थे और 1616 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। रविवार की रात परीक्षा केंद्र पंडित दया शंकर चौबे इंटर काॅलेज भोगीपुर में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक उमेश त्रिपाठी को केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी गई। डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि कक्ष निरीक्षक की सूचना अपलोड न करने वाले केंद्रों को नोटिस जारी की गई है। जेडी बस्ती मंडल ओम प्रकाश मिश्र ने एएच एग्री इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया और परीक्षा की व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें