फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : मूल्यांकन में आई तेजी, 23102 काॅपियाें की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरमीडिएट की 12811 और हाईस्कूल की 10291 कापियों का हुआ मूल्यांकन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों के मूल्यांकन में तेजी आ गई है। मंगलवार को दो मूल्यांकन केंद्रों पर कुल 23102 काॅपियाें की जांच की गई। इसमें इंटरमीडिएट की 12811 और हाईस्कूल की 10291 काॅपियां शामिल हैं। उम्मीद है कि बुधवार को काॅपियों के मूल्यांकन का कार्य पूर्ण हो जाएगा।
यूपी बोर्ड की काॅपियाें का मूल्यांकन जनपद के दो केंद्रों में किया जा रहा है। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। साथ ही सीसीटीवी लगाए गए हैं। दोनों केंद्रों पर 950 परीक्षक और डिप्टी हेड लगाए गए हैं। मूल्यांकन केंद्र एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के उप नियंत्रक अरुण कुमार ओझा ने बताया कि मंगलवार को काॅपियाें का मूल्यांकन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हाईस्कूल की 10291 काॅपियां जांची गई है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की अब कुल छह हजार काॅपियां जांच के लिए शेष बची हैं। एक अप्रैल तक इनके मूल्यांकन का कार्य पूर्ण हो जाएगा। दूसरी तरफ राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद में इंटरमीडिएट की 12811 कॉपियों का मूल्यांकन मंगलवार को किया गया है।
केंद्र की उप नियंत्रक डॉ. सबीहा मुमताज ने बताया कि अब 1500 काॅपियों का मूल्यांकन ही शेष रह गया है। बुधवार को मूल्यांकन कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें