फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : आखिरी दिन 3039 काॅपियां जांची गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों के मूल्यांकन के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को दो केंद्रों पर 3039 काॅपियां जांची गईं। इसमें इंटरमीडिएट की 339 और हाईस्कूल की 2700 काॅपियां शामिल हैं। इसके साथ ही मूल्यांकन का कार्य पूर्ण हो गया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की काॅपियाें का मूल्यांकन जनपद के दो केंद्रों पर किया जा रहा था। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दोनों केंद्रों पर 950 परीक्षक और डिप्टी हेड लगाए गए थे। मूल्यांकन केंद्र एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के उप नियंत्रक अरुण कुमार ओझा ने बताया कि बृहस्पतिवार को काॅपियाें का मूल्यांकन हुआ है। इस दौरान हाईस्कूल की 2700 काॅपियां जांची गई हैं।
उन्होंने बताया कि मूल्यांकन का कार्य पूर्ण हो गया है। दूसरी तरफ राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद में इंटरमीडिएट की 330 काॅपियों का मूल्यांकन किया गया है। केंद्र की उप नियंत्रक डॉ. सबीहा मुमताज ने बताया कि मूल्यांकन का कार्य पूर्ण करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें