फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परीक्षा : 48 केंद्रों पर 23 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय परीक्षा : 48 केंद्रों पर 23 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन

- एचआरपीजी कॉलेज को बनाया गया संकलन केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सिद्घार्थ विश्वविद्यालय की परीक्षा शनिवार से शुरू हो रही है। जिले के 48 केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा में करीब 23 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। महाविद्यालयों पर शुक्रवार को प्रवेश पत्रों का वितरण होता रहा है। इसके साथ ही परीक्षार्थियों के बैठने के लिए कमरों में डेस्क स्लीप चिपकाने का कार्य हुआ।
विज्ञापन

विश्वविद्यालयीय परीक्षा को लेकर शुक्रवार को जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में प्रवेश पत्रों का वितरण होता रहा। एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में सुबह से प्राचार्य डॉक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी प्रवेश पत्रों के वितरण को लेकर जायजा लेते रहे। कॉलेज के प्रशासनिक भवन पर छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्रों का वितरण किया जा रहा था। इसके अलावा जिले के अन्य महाविद्यालयों में भी प्रवेश पत्रो का वितरण देर शाम तक होता रहा है। एचआरपीजी कॉलेज को सिद्घार्थ विश्वविद्यालय के जरिए जिले का नोडल केंद्र बनाया गया है। प्राचार्य डॉ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि इस दौरान कोई भी परीक्षार्थी प्रवेश पत्र और पेन के अलावा अन्य कोई भी सामान परीक्षा केंद्र के अंदर लेकर न जाने पाए। जिले में 48 महाविद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रश्नपत्रों की खेप महाविद्यालय पर भेज दी गई है। आंतरिक सचल दस्ते का गठन कर लिया गया है। जो महाविद्यालय गेट से लगायत परीक्षा कक्ष में तलाशी लेते रहेंगे। किसी भी परीक्षार्थी के बाद कोई अनुचित सामग्री बरामद होगी तो कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय से भी सचल दस्ते का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें