फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 'वोट के महत्व को समझें, विकास के लिए प्रधानमंत्री को समर्थन दें'

Sun, 10 Dec 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सांसद व विधायक ने प्रधानमंत्री शहरी आवास का किया भूमि पूजन
विज्ञापन

धर्मसिंहवा। नगर पंचायत के छिबरा वार्ड में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रवीण निषाद व विधायक अनिल त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लिए भूमि पूजन किया। सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि देश विकासशील के बजाय विकसित देशों में गिना जाए, इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। यह तब ही संभव है जब आप लोग अपने वोट के महत्व को समझें और दोबारा देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रधानमंत्री को अपना समर्थन प्रदान करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले व्यक्ति विशेष के नाम से योजनाओं को जनता के बीच में लाया जाता था, चाहे वह गांव का नाम हो या आवासीय योजना हो, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। साल 2014 में जनता ने नरेंद्र मोदी को देश की बागडोर सौंपा तब से देश विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। सांसद और विधायक ने वार्ड छिबरा की रहने वाली आवास लाभार्थी बदरुन्निशा के यहां जाकर भूमि पूजन भी किया। इस अवसर पर डूडा के परियोजना अधिकारी परमेंद्र, जेई विशाल सिंह, नगर पंचायत के अध्यक्ष वसीउद्दीन, नजमुद्दीन, अजीत निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें