फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शहरवासियों को अंडरपास के लिए अभी अगस्त तक करना पड़ेगा इंतजार

Sat, 29 Apr 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
लोग जान जो​खिम में डालकर क्रॉसिंग को पार करते हैं। 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मुखलिसपुर रेलवे क्राॅसिंग पर अंडर पास के लिए अभी अगस्त तक इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि अंडरपास के निर्माण में बाधा बने नाले को नए सिरे से व्यवस्थित करने के लिए पालिका बजट का रोना रो रहा है। पालिका प्रशासन का कहना है कि नए सिरे से नाला व्यवस्थित करने में 28 से 30 लाख खर्च आएगा। वर्तमान में पालिका बोर्ड भंग है और चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। चुनाव के बाद ही कुछ कर पाना संभव होगा। जून तक नाले को व्यवस्थित कर लिया जाएगा। इसके बाद तीन महीने में अंडरपास का निर्माण पूरा होगा।
विज्ञापन

खलीलाबाद के मुखलिसपुर रोड स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास बनाने के लिए रेलवे ने पांच करोड़ 10 लाख रुपये नवंबर माह में प्रदान किया है। साथ ही नगर पालिका प्रशासन को दो बार पत्र लिखकर पास से होकर गुजरे नाले को दूसरी जगह शिफ्ट करने का आग्रह किया है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन रेलवे क्राॅसिंग के पास से होकर गुजरे नाले को दूसरी तरफ मोडने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। जिसकी वजह से अंडरपास के निर्माण के पेंच फंसा हुआ है।
इधर खलीलाबाद में मुखलिसपुर तिराहा पर ओवरब्रिज बनने के बाद रेलवे क्राॅसिंग के समपार 178 को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है, जिससे खलीलाबाद शहर दो हिस्सों में बंट गया। इसके साथ इधर से होकर आवाजाही बंद हो गई है। इसका असर दोनों तरफ कारोबारियों पर पड़ रहा है। कारोबार चौपट होने से लोगों ने अंडरपास बनाए जाने की मांग को लेकर आंदोलन किया और जनप्रतिनिधियों के जरिए अपनी बात रेल मंत्री तक पहुंचाई।
विज्ञापन

समस्या को देखते हुए अंडरपास की स्वीकृति भी मिल गई और पांच करोड़ दस लाख रुपये अवमुक्त कर दिए गए। धन मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू हुई और आसपास से अतिक्रमण हटाए गए, लेकिन निर्माण में रेलवे क्राॅसिंग के पास से गुजर रहा नगर पालिका परिषद खलीलाबाद का नाला बाधा बन गया है।

कोराबार हो गया चौपट, आने-जाने की परेशानी
मुखलिसपुर रोड स्थित रेलवे क्राॅसिंग बंद हो जाने से आसपास के दुकानदार सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इनका कारोबार पूरी तरह से चौपट हो गया है। कारण यह है कि लोग ओवरब्रिज से होकर चले जाते हैं और यहां ग्राहक ही नहीं आ रहे हैं। दूसरी तरफ रेलवे क्राॅसिंग बंद होने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पैदल यात्री तो जान जोखिम में डालकर क्राॅसिंग पार कर रहे हैं, लेकिन वाहन से आने-जाने वालों को घूूमकर ओवरब्रिज से होकर आना-जाना पड़ रहा है।


रेलवे प्रशासन ने दो बार लिखा पत्र
पूर्वोत्तर रेलवे के सहायक मंडल इंजीनियर ने नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अधिशासी अधिकारी को पालिका के खर्चे पर नाले को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के लिए अब तक दो बार पत्र लिखा है, ताकि अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू हो सके। इसके बाद भी अब तक इस दिशा में कुछ भी नहीं किया गया है। जिसके कारण अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।


वर्तमान समय में निकाय चुनाव चल रहा है और पालिका बोर्ड भंग है। चुनाव के बाद जब पालिका बोर्ड की बैठक होगी तो नाला के लिए बजट का प्रस्ताव पास कराया जाएगा। वैसे नाला पर करीब 28 से 30 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसमें जून माह तक का समय लग सकता है। इसके बाद अंडरपास के निर्माण में आने वाली अड़चन दूर हो सकेगी।
- विनय कुमार मिश्र- ईओ, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद


मुखलिसपुर रोड रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास स्वीकृति हुआ है। इसके लिए बजट भी उपलब्ध हो गया है। जल्द ही निर्माण में आ रही बाधा को दूर कराया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका परिषद के ईओ से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन

- प्रवीण निषाद, सांसद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें