फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज

Sat, 29 Apr 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपने पति पर बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह संविदा सफाई कर्मी है। वह अपने तीन नाबालिग पुत्रियों के साथ अपने घर पर रहती है। उसके पति मेहनत मजदूरी करते हैं, जो उसकी 17 वर्षीय बेटी के साथ रात में अकेला पाकर कई बार दुष्कर्म का प्रयास कर चुके हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि 26 अप्रैल की रात नौ बजे वह ड्यूटी के लिए निकली ही थी। इसी बीच उसके पति ने बड़ी बेटी के कमरे में घुस गया और कपड़े उतार कर अश्लील हरकत करने लगा। इसी बीच उसे मामले की जानकारी हुई और वह घर पहुंच गई और बेटी ने घटना बताई।
सूचना पर डायल 112 नंबर की पुलिस पहुंची, लेकिन पति भाग गया। पुलिस के वापस जाने पर दोबारा घर पहुंच कर पति ने बेटी के साथ छेड़खानी किया। पीड़ित मां ने आशंका जाहिर किया है कि पति कभी भी उसकी बेटी के साथ गलत कार्य कर सकता है। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें