फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। श्री राम नरेश चौधरी कन्या इंटर कॉलेज, जंगल बेलहर राजघाट में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। थाना प्रभारी सर्वेश कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और ओटीपी धोखाधड़ी से बचाव के तरीके बताए।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने छात्राओं को बताया कि अज्ञात नंबरों से आने वाली कॉल पर सतर्क रहें। लॉटरी या इनाम का लालच देने वालों के झांसे में न आएं और किसी के साथ ओटीपी साझा न करें। किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर अपराध की वेबसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। थाना प्रभारी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
इस दौरान महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1090 और महिला पुलिस सहायता से जुड़ी सुविधाओं की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में राजेश कुमार दूबे, हरिनाथ मिश्रा, रोहित कुमार, कोमल देवी, आकांक्षा, ममता, बृजेश पाल, दीनानाथ राजभर आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें