फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अनियंत्रित कार विद्युत पोल से टकराई, बाल-बाल बचे लोग

विज्ञापन
महुली के घोरही गांव के निकट पोल से टकराई कार-संवाद
विज्ञापन
महुली। क्षेत्र के धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर घोरही गांव निकट मंगलवार की देर रात एक अनियंत्रित कार सड़क के किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई। इस हादसे में पोल टूट गया और आवागमन बाधित हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। पुलिस की मौजूदगी में विद्युत कर्मियों ने सड़क पर गिरे तार और पोल के मलबे को हटाया। तब घंटों बाद आवागमन चालू हो सका।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात एक कार खलीलाबाद की तरफ से नाथनगर की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक घोरही गांव निकट कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे हाईटेंशन विद्युत पोल से टकरा गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के समय विद्युत आपूर्ति बहाल थी, जिसके चलते कार टक्कर के बाद विद्युत पोल टूट कर जमीन पर गिरने से बिजली ट्रिप हो गई।
सूचना पर थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए और विद्युत निगम को सूचित किया। विद्युत कर्मियों ने उपकेंद्र से बिजली कटवाकर हाईटेंशन तार और पोल हटवाकर आवागमन बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें