फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गड्ढे में गिरी अनियंत्रित कार, युवक की मौत

Mon, 30 Jun 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर दुधारा अस्पताल चौराहे पर गड्ढे में गिरी कार ।
विज्ञापन
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के दुधारा अस्पताल चौराहे के पास सोमवार को एक अनियंत्रित कार गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में तीन युवक बुरी तरह से घायल हो गए। इनमें से एक घायल ने इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में माैत हो गई।
विज्ञापन

बता दें कि लोहरौली से दुधारा की तरफ जा रही एक कार दोपहर बाद तीन बजे के करीब अनियंत्रित होकर अस्पताल चौराहे के पास गड्ढे में पलट गई। कार में सवार तीन युवक बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोगाें ने घायलों को सीएचसी सेमरियांवा पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल में धारा निवासी अबू हुरैरा (24) पुत्र मुसावर हुसैन और मोहम्मद जैद (22) पुत्र मुर्तजा का इलाज चल रहा है जबकि मोहम्मद करीम (25) पुत्र सगीर अहमद को चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उसके परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें