बेलहर। बखिरा थाना क्षेत्र के बस्ती–मेंहदावल बीएमसीटी मार्ग पर भिटवा चौरहे से 300 मीटर दूरी पर शनिवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कुसुरू कला निवासी जगदीश पुत्र फेराई तथा आकाश पुत्र पूर्णवासी बाइक से कहीं जा रहे थे कि अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस में देरी होने पर कुछ लोगों ने अपने निजी वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का उपचार जारी है। संवाद