फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्राई साइकिल के लिए दिव्यांग तो रास्ते के लिए दौड़ लगा रहे बुजुर्ग

Sat, 01 Nov 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खलीलाबाद तहसील पर फरियाद सुनते डीएम और एसपी-स्रोत सूचना
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के तीनों तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान ट्राई-साइकिल के लिए दिव्यांग चक्कर काटती मिली तो एक व्यक्ति रास्ते के विवाद को खत्म कराने के लिए छह साल से दौड़ लगा रहा है। लेकिन फरियादियों की समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। अधिकारी सिर्फ समाधान का आश्वासन देकर लौटा दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के तीनों तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 136 मामले आए। इसमें से मौके पर 21 मामलों का निस्तारण किया गया। अन्य 16 के निस्तारण के लिए मौके पर टीम भेजी गई। अन्य मामलों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया और उसकी रिपोर्ट मांगी गई। खलीलाबाद तहसील में डीएम आलोक कुमार ने प्रार्थना पत्रों की सुनवाई की। इस दौरान 45 मामले आए और इसमें से नौ का तत्काल निस्तारण कराया। इसके साथ ही पांच मामलों में मौके पर टीम भेजी।
इस अवसर पर एसपी संदीप कुमार मीना, एसडीएम अरुण कुमार, तहसीलदार आनंद कुमार ओझा समेत अन्य मौजूद रहे। मेंहदावल तहसील में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने समस्याओं को सुना। यहां पर कुल 45 मामले आए और इसमें से मौके पर सात का निस्तारण किया। पांच मामलों में मौके पर टीम भेजी। इस तरह से अन्य मामलों को संबंधित विभागों को भेज दिया और उनसे निस्तारण रिपोर्ट मांगी गई। वहीं धनघटा तहसील पर एडीएम जय प्रकाश ने समस्याओं को सुना। यहां पर 46 मामले आए और मौके पर पांच का निस्तारण किया। छह मामलों में मौके पर टीम भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें