फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी, एक घायल
विज्ञापन

धनघटा (संतकबीरनगर)। महुली क्षेत्र के सगड़वा गांव के पास बृहस्पतिवार की देर शाम अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी नाथनगर भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। ग्राम पंचायत छितही के राजस्व गांव सगड़वा निवासी 35 वर्षीय फूलचंद्र पुत्र वंशराज बाइक से महुली कस्बा स्थित बाजार के लिए आया था। देर शाम वह सब्जी आदि लेकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान जैसे ही गांव के समीप पहुंचा बाइक अनियंत्रित हो गई। चालक फूलचंद्र संतुलन खो दिया। बाइक समेत सड़क के किनारे स्थित गहरे गड्ढे में चला गया। इस दौरान भारी संख्या में लोग जुट गए। घायल को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें