फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चाचा पर भतीजी से दुष्कर्म का आरोप

Sat, 19 Oct 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गोरखपुर घुमाने के बहाने तीन बार किया दुष्कर्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


बखिरा। क्षेत्र में गांव निवासी व्यक्ति ने चचेरे भाई पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना 22 सितंबर की बताई जा रही है। आरोप है कि किशोरी को गोरखपुर घुमाने के बहाने चचेरे चाचा ने किशोरी से तीन बार दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म व पाॅस्को अधिनियम में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि चचेरे भाई ने बेटी को घुमाने के बहाने 22 सितंबर को गोरखपुर लेकर गया था और 24 को बेटी को घर के निकट छोड़कर चला गया। भयवश बेटी ने घर आने के बाद कुछ नहीं बताया। काफी पूछने पर बेटी ने अपनी मां को आपबीती बताई। तीन दिन के भीतर आरोपी ने बेटी से तीन बार दुष्कर्म किया है। आरोपी ने बेटी को किसी से कुछ न बताने की धमकी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पाॅस्को अधिनियम में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें