फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग बंधु की बैठक : उद्यमियों की समस्याओं का नहीं हो पा रहा समाधान

Wed, 28 Jun 2023 10:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला उद्योग बंधु की बैठक को संबोधित करते सीडीओ।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीडीओ संत कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें ग्लोबल इंवेस्टर समिट में दिए गए प्रस्तावों को धरातल पर उतारने में बरती जा रही लापरवाही का मुद्दा छाया रहा। इसके साथ ही बिजली की कटौती पर लोगों ने जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने कहा कि इंवेस्टर समिट में 64 उद्यमियों ने नए उद्योग लगाने का प्रस्ताव दिया है, लेकिन उद्यमियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उद्यम लगाने के लिए उद्यमियों को जमीन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जिन्होंने जमीन खरीद ली है, उनका दाखिल-खारिज नहीं हो पा रहा है। जमीन की चौहद्दी भी स्पष्ट नहीं हो पा रही है। सड़क और बिजली की भी समस्या बनी हुई है। औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं की ओर से जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे है। बारिश का मौसम शुरू हो गया और फिर जलभराव की समस्या उत्पन्न होगी। इससे उद्यमियों के कारोबार पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। उद्यमी कृष्ण गोपाल पांडेय ने कहा कि बिजली की कटौती बढ़ गई है। गर्मी में लोगों को परेशानी हो रही है। इसका प्रभाव उद्योग धंधों पर भी पड़ रहा है।
अमित जैन और विनीत चड्ढा ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में अभी भी कूडा फेंका जा रहा है। पूर्व की बैठकों में भी यह मुद्दा उठाया गया था, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया। सीडीओ ने समस्याओं के समाधान के लिए संंबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की सूची विभागवार प्रस्तुत किया। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी के जरिए संबंधित विभागों को निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को यथाशीघ्र निस्तारण करने के लिए निर्देश दिया गया। इस दौरान पीडी संजय नायक, एक्सईएन बिजली रणधीर कुमार, ईओ विनय कुमार मिश्रा, रामतीरथ प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें