- गागरगाड में प्रतियोगिता आयोजित हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। पौली ब्लॉक के गोविंदगंज डिग्री कॉलेज भरदौलिया माफी के परिसर में ब्लॉक स्तरीय साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे उमेश प्रथम और अमर द्वितीय स्थान पर रहे। विजयी प्रतिभागियों को साइकिल देकर सम्मानित किया गया।
ब्लाॅक स्तरीय साइकिल दौड़ प्रतियोगिता में छह किलोमीटर में क्षेत्र के 12 प्रतिभागियो ने प्रतिभाग किया। जिसमें रमेश यादव प्रथम स्थान पर रहे। इसी तरह से अमर यादव दूसरे और हनुमान निषाद तीसरे स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य संतोष उर्फ सनी यादव ने साइकिल रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता कोई भी हो उसे खेल की दृष्टि से खेला जाए। उससे शारीरिक मानसिक सामाजिक सभी तरह का विकास होता है। उन्होंने कहाकि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की प्रतियोगिता कराना सराहनीय कदम है। मुख्य अतिथि के साथ आयोजक डाॅ.जयप्रकाश शर्मा, राममिलन यादव ने क्षेत्र के होनहार प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके पर सुरेंद्र यादव, चंदु यादव, लालबहादुर यादव, अद्या यादव, तौहीद अहमद, ओमकार यादव, ज़ैद पठान, मुन्ना खान, हरिराम यादव, लल्लन प्रसाद यादव, विशाल ओझा, टीपू यादव, सूर्य नाथ शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।