फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिना रेडियोलाॅजिस्ट के अस्पताल में हो रही थी अल्ट्रासाउंड जांच, नोटिस

Sun, 29 Oct 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम की कार्रवाई में अवैध तरीके से अस्पताल संचालित होते मिल रहे हैं। शनिवार को मेंहदावल कस्बे में एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने एक अस्पताल पर छापा मारा तो वहां पर बिना रेडियोलाॅजिस्ट के अल्ट्रासाउंड जांच होती मिली। इसके साथ ही अल्ट्रासाउंड से संबंधित कोई रिकार्ड नहीं मिला। अस्पताल में अन्य कमियां पाई गई। टीम ने अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

एसडीएम मेंहदावल अरुण कुमार के नेतृत्व में सीओ अंबरीश भदौरिया, डिप्टी सीएमओ डॉ आरपी मौर्य, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ मुबारक अली, सीएचसी मेंहदावल के अधीक्षक डॉ इंद्रदेव गौरव के साथ स्वास्थ्य टीम ने मेंहदावल कस्बे के सानिध्य हास्पिटल पर छापा मारा। अस्पताल में गंदगी पाई गई। कोई भी चिकित्सक अस्पताल में मौजूद नहीं था। बायो मेडिकल वेस्ट की कोई व्यवस्था नहीं थी। डिप्टी सीएमओ डॉ आरपी मौर्य ने बताया कि अस्पताल के अदर अविग्न डायग्नोस्टिक व अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित हो रहा था। इस सेंटर पर बिना रेडियोलाॅजिस्ट के अल्ट्रासाउंड जांच की जा रही थी। अल्ट्रासाउंड से संबंधित कोई कागजात नहीं था। प्रतिदिन कितने लोगों का अल्ट्रासाउंड होता है इसका कोई रिकार्ड नहीं था। पूछने पर कोई भी रेडियोलाजिस्ट का नाम नहीं बता पाए। अस्पताल में कोई भी प्रशिक्षित कर्मी नहीं था। अस्पताल संचालक को नोटिस जारी किया गया है। एक सप्ताह में जवाब न आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि छापा की कार्रवाई की सूचना पर कस्बे के अन्य अस्पताल संचालक व पैथाेलाॅजी सेंटर बंद हो गए थे। जिसकी वजह से अन्य जगहों पर कार्रवाई नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें