संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को शहर के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान कई अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद पाए गए। एक सेंटर खुला मिला लेकिन वहां रेडियोलाॅजिस्ट नहीं था, जिसकी वजह से उसे सील कर दिया गया।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शहर के शिखा अल्ट्रासाउंड, माही अल्ट्रासाउंड, हेल्थ केयर अल्ट्रासाउंड, श्रेया अल्ट्रासाउंड का निरीक्षण किया गया, जिसमें शिखा और माही अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पंजीकृत डॉक्टरों के जरिए अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था जबकि अन्य अल्ट्रासाउंड बंद पाए गए। साथ ही बनियाबारी स्थित हेल्थ केयर अल्ट्रासाउंड पर चिकित्सक नहीं थे और न ही पैथालॉजी के जरिए चिकित्सक का भौतिक सत्यापन कराया गया था। साथ ही इसका पंजीकरण नहीं था। एसीएमओ ने सेंटर को सील कर दिया।