फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: परिषदीय स्कूलों में भी होगी ‘यूकेजी’ की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर/ मेंहदावल। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को भी अब निजी स्कूलों जैसी यूकेजी बाल वाटिका-3 की सुविधा मिलेगी। सभी प्राथमिक स्कूलों में पांच से छह वर्ष आयु के बच्चों के लिए यह व्यवस्था लागू करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक सामुदायिक शिक्षा रंजीत वर्मा ने बताया यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप हो रही है। इसमें पहली कक्षा में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु कम से कम छह वर्ष होनी चाहिए। ऐसे में अब पूर्व-प्राथमिक शिक्षा को जरूरी माना गया है। जिले में करीब 1000 परिषदीय प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं।
इनमें करीब 600 विद्यालयों के परिसर में पहले से ही आंगनबाड़ी केंद्र हैं। जहां बाल वाटिका-1 से बाल वाटिका-3 तक की शिक्षा दी जा रही है। इन केंद्रों में तीन से छह वर्ष के बच्चों का नामांकन होता है। परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र नहीं होने वाले विद्यालय में पांच से छह वर्ष के बच्चों का नामांकन अभियान चलाकर किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें