फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सफाई कर्मचारी संघ के नाथनगर ब्लाॅक अध्यक्ष बने उदयराज

Wed, 27 Dec 2023 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव में उदयराज को 153 तो रामवचन को 99 मत मिले

नाथनगर ब्लाॅक सभागार में हुआ मतदान और मतगणना
संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक में मंगलवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज्य ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ब्लाॅक इकाई नाथनगर का चुनाव हुआ। इसमें ब्लाॅक अध्यक्ष प्रत्याशी उदय राज यादव ने राम बचन को 54 मत से हराकर लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज की। अन्य पदों के लिए प्रत्याशी निर्विरोध रहे। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।
नाथनगर में मंगलवार को ब्लाॅक अध्यक्ष के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। ब्लाॅक के 254 सफाई कर्मियों के सापेक्ष 252 ने मताधिकार का प्रयोग किया। ब्लॉक अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उदयराज यादव को 153 जबकि दूसरे प्रत्याशी राम बचन को 99 मत मिले। उदय राज यादव ने 54 मतों से जीत दर्ज की। लगातार पांचवीं बार ब्लाॅक अध्यक्ष के रूप में उदय राज यादव पद पर काबिज हुए।
विज्ञापन

अन्य कार्यकारिणी के लिए महामंत्री जयंत कुमार, कोषाध्यक्ष फूलदेव, ब्लाक संगठन मंत्री दधिवल, ब्लॉक संप्रेषक शिव दास निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी सीताराम और राधेश्याम ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की। कर्मचारियों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

नव निर्वाचित ब्लाॅक अध्यक्ष उदय राज यादव ने कहा कि कर्मचारियों के मान सम्मान के साथ समझौता नहीं होने दिया जाएगा।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष परमहंस गौतम, दिलीप कुमार गौड़, मान सिंह यादव, शिव कुमार, प्रमोद यादव, सौरभ उर्फ मोनू यादव, अरविंद उर्फ पिंकू, सोहरत लाल, तूफानी, घुरहू प्रसाद, खलील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें