धनघटा थाना क्षेत्र में रामजानकी मार्ग पर खरचा पेट्रोल पंप के पूर्व हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों दोस्त बाइक से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, धनघटा थाना क्षेत्र के कुंडवा गांव निवासी संजय (30) अपने दोस्त सोनू के साथ बाइक से पौली चौराहे गया था। वापस गांव लौटते समय रामजानकी मार्ग पर खरचा के पास सड़क पार करते समय उनकी बाइक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।