फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मुंबई और केरल कमाने गए दो युवकों की हादसे में मौत, घर में मचा कोहराम

Fri, 02 May 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
इसरार की फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी रोसया बाजार/धनघटा। मुंबई और केरल में काम करने गए धनघटा और महुली थानाक्षेत्र के दो युवकों हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर दोनों युवकों के घर में कोहराम मच गया। धनघटा क्षेत्र के रोसया बाजार का युवक मुंबई में फल बेचता था, जबकि महुली के झिंगुरापार का युवक केरल में पीओपी का काम करता था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रोसया बाजार के निवासी मुन्नालाल का छोटा बेटा नीरज (23) पांच साल से मुंबई में फल की दुकान लगाता था। मुंबई में रह रहे नीरज के साथियों ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम आठ बजे उसके कमरे पर बिजली नहीं आ रही थी। वह बल्ब बदलने का प्रयास रहा था कि वह करंट की चपेट में आ गया और तड़पने लगा। जब तक उसके साथी उसे बचाने का प्रयास करते तब तक वह बुरी तरह निढाल होकर गिर गया। आनन-फानन में उसके साथियों और उसके भाई शिवओम उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नीरज अपने तीन भाइयों हरि ओम (27), शिवओम (25) में सबसे छोटा था। घटना की सूचना के बाद पिता मुन्नालाल माता और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें