फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निर्माणाधीन रेलवे लाइन के किनारे बने गड्ढे में भरे पानी में डूबने से दो मासूमों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेंहदावल (संतकबीरनगर)।
निर्माणाधीन खलीलाबाद-बांसी रेल लाइन के किनारे मिट्टी निकालने से बने गड्ढे में भरे पानी में डूबने से दो मासूमों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार शाम धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के परसा पांडेय गांव के कुसौना खुर्द टोला के पास हुआ।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि टोले के रहने वाले प्रभाष (7) पुत्र परविंदर और कुनाल (9) पुत्र विष्णु शाम को निर्माणाधीन रेलवे लाइन की ओर शौच के लिए गए थे। वहां रेल लाइन के लिए मिट्टी निकाले जाने के कारण गड्ढा बन गया है। बताया जा रहा है कि पैर फिसलने के कारण दोनों गड्ढे में चले गए और डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़कर पहुंच गए और दोनों को बाहर निकाला। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कुनाल कुछ दिन पहले ही यहां अपने नाना मुराली के घर आया था। बच्चों की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें