संतकबीरनगर। जिले में फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र से दो वारंटी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किए। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने गैर जमानती वारंट के तहत चंगेरा-मंगेरा निवासी सिकंदर उर्फ रोहित पांडेय को गिरफ्तार किया। वहीं मेंहदावल पुलिस ने औरही गांव निवासी सुभाष तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने गिरफ्तार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। संवाद