रोसयाबाजार। पौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत सोनहन में दो वार्ड के सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके कारण सदस्य का पद रिक्त था। शासन के निर्देश पर मंगलवार को ब्लॉक सभागार में चुनावी प्रक्रिया शुरु हुई। इस क्रम में वार्ड नंबर पांच से सुशीला पत्नी अनील कुमार व वार्ड नंबर 11 से कुमकुम देवी पत्नी राजकुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया। चुनाव अधिकारी जनार्दन यादव ने बताया कि समय सीमा समाप्त होने तक प्रत्येक वार्ड से एक-एक ही सेट नामाकंन ही जमा हुआ है। इस प्रकार दोनों रिक्त पदों पर निर्विरोध सदस्य चुने गए हैं। संवाद