फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बीत गए आठ माह, 50 प्रतिशत भी नहीं हुआ काम

Tue, 22 Aug 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- हैंसर बाजार के बाबा हसेश्वर नाथ शिव मंदिर का होना है सुंदरीकरण
विज्ञापन

-पर्यटन के रूप में विकसित करने की योजना
-शासन ने 84 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है
संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के हैंसर बाजार में स्थित बाबा हसेश्वर नाथ शिव मंदिर को पर्यटन के रूप में विकसित करने की योजना है। मंदिर परिसर और पोखरे के सुंदरीकरण के लिए शासन ने 84 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। काम को शुरू हुए आठ माह का समय व्यतीत होने को है, लेकिन कार्यदायी संस्था अभी तक 50 प्रतिशत भी काम पूर्ण नहीं कर सकी है। कार्य मानक विहीन कराए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है।

व्यापारियों और स्थानीय लोगों की मांग के बाद शासन ने बाबा हसेश्वर नाथ शिव मंदिर हैंसर बाजार के सुंदरीकरण को मंजूरी दी। पिछले जनवरी महीने में कार्यदायी संस्था सीएलडीएस ने कार्य शुरू करा दिया। मंदिर परिसर में स्थित पोखरे के सुंदरीकरण में सीढ़ी का निर्माण, परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य, आरसीसी बेंच, सोलर लाइट लगाया जाना है, लेकिन अभी तक न तो पोखरे के सुंदरीकरण का कार्य पूरा हुआ और न ही अन्य कार्य कराए जा सके हैं।
विज्ञापन

बाबा हसेश्वर नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दुबे का कहना है कि सुंदरीकरण के लिए आए धन का बंदरबांट कार्यदायी संस्था और ठेकेदार मिलकर कर रहे हैं। पोखरे के दक्षिण तरफ वर्ष 2008 में तत्कालीन प्रधान सीढ़ी का निर्माण कराए थे। उस पर चढ़ना-उतरना मुश्किल है। पोखरे में पानी के प्रवेश और निकास की व्यवस्था होनी चाहिए यह भी कार्य नहीं किया जा रहा है। आधी-अधूरी इंटरलॉकिंग लगाकर छोड़ दिया गया है। अभी तक न तो आरसीसी बेंच बनाए गए हैं और न ही पोखरे पर पत्थर लगाए गए हैं।

पोखरा कई जगहों पर क्षतिग्रस्त पड़ा है। उसकी भी मरम्मत नहीं की जा रही है। जनवरी 2024 तक निर्माण कार्य पूर्ण कर दिया जाना चाहिए, लेकिन जिस गति के साथ कार्य चल रहा है उसे देखकर यही लग रहा है कि दो वर्षों में भी निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होगा और धन समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन


0000000000000000

बाबा हसेश्वर नाथ शिव मंदिर हैंसर बाजार के सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। करीब 50 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 84 लाख रुपये की लागत से होने वाले सुंदरीकरण कार्य को जनवरी 2024 आते-आते हर हाल में पूर्ण कर लिया जाएगा। जो भी कार्य कराया जा रहा है वह मानक के अनुरूप है।

- शमशेर बहादुर सिंह, सहायक अभियंता, सीएलडीएस गोरखपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें