फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चोरी के सामान के साथ दो चोर गिरफ्तार

Fri, 04 Aug 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया पर्दाफाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कांटे चौकी पुलिस ने बृहस्पतिवार को मीरगंज के पास से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए चोरों के पास दो अदद गैस सिलेंडर, पांच जोड़ी पायल, 10 जोड़ी बिछुआ, चार अदद कील, एक जोड़ी झाला और 1020 रुपये नकद बरामद किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन

पूछताछ में पकड़े गए चोरों की पहचान अफजल निवासी मीरगंज टोला भुवरिया, अशरफ अली निवासी मीरगंज कोतवाली के रुप में हुई। पूछताछ में चोरों ने बताया कि एक अगस्त की रात चुरेब में पुरुषोत्तम की चाय की दुकान में चोरी की थी। बरामद सिंलिडर और पैसे वहीं से चुराए थे। जबकि 17 जून को सौरहा- सिंघोरवा में कुमारी देवी, धनराज और इंद्रावती देवी के घर में चोरी की थी। बरामद जेवरात उन्हीं के घरों से चुराया था। चोरी में अफजाल पूर्व में भी जेल जा चुका है। दोनों चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें