फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट, दो के खिलाफ केस

Fri, 04 Aug 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्जूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। महुली क्षेत्र के बेलडूहा गांव में पुराने बकाएं पैसे के विवाद में दो भाइयों ने मिलकर एक व्यक्ति को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी पर केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

महुली थाना क्षेत्र के बेलडूहा गांव निवासी विंध्याचल पुत्र दयाशंकर का आरोप है कि सोमवार की सुबह लगभग 6:30 बजे जब वह चौराहे से घर जा रहा था। उसी समय गांव के ही उसके पड़ोसी तुलसी राम उर्फ भूसी व साधु शरण को उधार पर ट्रैक्टर की किश्त जमा करने के लिए वर्ष 2019-2020 में 1,62,000 दिया था। उन्होंने पैसा नहीं दिया। जब पैसा मांगा तो सोमवार की सुबह आरोपी भाइयों ने उन्हें बुरी तरह से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में महुली थानाध्यक्ष भगवान सिंह ने बताया कि बेलडूहा गांव निवासी विंध्याचल की तहरीर पर आरोपी तुलसी राम उर्फ भूसी व साधु शरण के विरुद्ध गाली देने, मारने व धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें