संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करके कार्रवाई पूरी करने के बाद जेल भेज दिया।
फैजान खान पुत्र फकरुद्दीन निवासी नूर मस्जिद भिटवा टोला मोहल्ला ने थाना स्थानीय पर 11 अक्तूबर को सूचना दी कि चोरों ने उनके घर में घुसकर मोबाइल फोन और रुपए चोरी कर लिए हैं। सूचना के बाद थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों को चोरी के मोबाइल फोन व रुपयों सहित गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित न्यायालय प्रस्तुत करके जेल भेज दिया।
आरोपी रवि दूबे उर्फ झम्मन दूबे पुत्र अनिरुद्ध दूबे निवासी पुरैना थाना सलेमपुर जनपद देवरिया के खिलाफ गोरखपुर जनपद के कई थाना पर आठ अभियोग पंजीकृत पाया गया। पुलिस उनके अन्य अपराधिक इतिहास खंगाल रही है। वहीं मोहम्मद आसिफ उर्फ गोलू पुत्र मोहम्मद याहिया निवासी मुखलिसपुर तिराहा थाना कोतवाली खलीलाबाद को बेलदार टोला काली मन्दिर परिसर के पास से दबोचा है।