फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चोरी की बाइक समेत दो चोर पुलिस हत्थे चढ़े

Sun, 17 Mar 2024 10:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की दो बाइक भी हुई बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। पुलिस ने दो बाइक चोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद उनके निशानदेही पर चोरी की दो बाइक भी बरामद करने में सफलता पाई है। हरना गांव निवासी अनिल यादव की बाइक महाशिवरात्रि पर्व के दिन कस्बे के स्टेट बैंक के समीप से चोरी हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस पंजीकृत कर मामले के खुलासे में जुटी थी।
विज्ञापन

शनिवार की रात एसआई सत्येन्द्र यादव के अगुवाई में पुलिस ने छापेमारी कर कस्बे के दो स्थानों से दो लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों वाहन चोरों ने चोरी की दो बाइक अपने पास रखे जाने की बात कबूल की। वाहन चोर की पहचान नगर पंचायत के पुरवा निवासी शाहिद अली पुत्र आशिक अली एवं चंद्रभान शर्मा पुत्र बाबूराम शर्मा निवासी रुईहटटा के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें