फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एक साथ लापता हुई दो किशोरियां, गांव में हड़कंप

Sat, 28 Jun 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नानी के घर आई एक किशोरी उनकी पोती के साथ है लापता
विज्ञापन

- तलाश में जुटी पुलिस, चार हजार रुपये और मोबाइल भी साथ में ले गईं
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव से दो किशोरियां लापता हो गईं। इससे गांव में हड़कंप मच गया है। इस मामले में पुलिस केस दर्ज करके किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है। यह किशोरियां अपने साथ मोबाइल और चार हजार रुपये भी लेकर गई हैं।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने अपनी तहरीर में बताया है कि उनकी बेटी की शादी दुधारा क्षेत्र में हुई है। उनके बेटी की 14 वर्षीय बेटी बीते 12 जून को उनके घर पर आईं। 26 जून की सुबह 4-5 बजे के बीच वह मेरी पोती जो उसकी हमउम्र थी, उसके साथ कहीं लापता हो गईं। उनकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रिश्तेदारियों में जाकर भी लोगों से पूछताछ की गई। थक-हारकर लोगों ने मुकामी पुलिस को इसकी जानकारी दी है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सतर्क हो गई। मामले में केस दर्ज करके आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है। समाचार लिखे जाने तक दोनों किशोरियां अभी नहीं मिल पाईं थीं। कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि केस दर्ज करके किशोरियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें ढूंढ़ निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें