फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कहानी सुनाएंगे जिले के दो शिक्षक

Wed, 18 Oct 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। परिषदीय विद्यालय के शिक्षक शामिल हुए। प्राथमिक स्तर पर प्रीति शुक्ला और उच्च प्राथमिक स्तर पर अमित कुमार दुबे का चयन हुआ। इन सभी को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।ये प्रतिभागी अब राज्य स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन डायट प्राचार्य व उप शिक्षा निदेशक धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शैक्षिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इस प्रतियोगिता में प्रेरक घटनाओं पर आधारित कहानी थी। उन्होंने कहा कि कहानी बच्चों के मानसिक विकास का उचित माध्यम है, जिसे बढ़ाना अति आवश्यक है। वर्तमान कहानी प्रतियोगिता प्रचलित लोक कथाओं पर आधारित है। बच्चे विभिन्न राज्यों की कहानियां सुनकर विभिन्न मूल्यों का विकास करने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालय के 50 शिक्षक शामिल हुए हैं। विजेता टीम को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया है। निर्णायक मंडल में एचआरपीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर पुरुषोत्तम पांडेय, एचआर इंटर कॉलेज के प्रवक्ता नागेंद्र नाथ पांडेय और जीजीआईसी की प्रवक्ता मीनू सिंह तथा डायट प्रवक्ता डॉ. जितेंद्र गुप्ता शामिल रहे। इस अवसर पर ओंकार नाथ मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें