फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एडीओ आईएसबी और पंचायत सेक्रेटरी से होगी 16 पुलिस कर्मियों के एक दिन के वेतन की वसूली

Wed, 18 Oct 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विकास खंड सेमरियावा के बूढ़ानगर में कोटा चयन की बैठक में एडीओ आईएसबी और ग्राम पंचायत अधिकारी अनुपस्थित रहे। जून में ही ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया गया था। चार माह बाद डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी को बहाल कर दिया है, लेकिन उपस्थित रहे पुलिस कर्मियों के एक दिन के वेतन की वसूली ग्राम पंचायत अधिकारी और एडीओ आईएसबी के वेतन से किए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ग्राम पंचायत अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन

सीडीओ संत कुमार ने बताया कि जून में बूढ़ानगर में रिक्त कोटे की दुकान के चयन के लिए बैठक बुलाई गई थी। एडीओ आईएसबी संतराम चौधरी और ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल यादव जानबूझ कर बैठक में अनुपस्थित रहे। जून को ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल यादव को डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया था। इस मामले की दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका यादव की जांच आख्या और ग्राम पंचायत अधिकारी का स्पष्टीकरण प्राप्त हुआ। एसपी ने इस मामले में रिपोर्ट दी कि 16 पुलिस कर्मी ड्यूटी पर उपस्थित रहे। इन पुलिस कर्मियों के राजकीय वेतन की धनराशि 27,521 रुपये की शासकीय क्षति पाई गई। इसके लिए सीधे तौर पर एडीओ आईएसबी संतराम चौधरी और ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल यादव जिम्मेदार है। डीपीआरओ ने 16 पुलिस कर्मियों के एक दिन के वेतन की आधी रकम ग्राम पंचायत अधिकारी से और आधी रकम एडीओ आईएसबी संतराम चौधरी के वेतन से वसूल किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें